शहीद दिवस के उपलक्ष्य पर भूरी सिंह संग्रहालय द्वारा ब्रिटिश भारतीय सेना की विभिन्न रेजीमेंटों के पुराने चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ उपायुक्त चम्बा श्री मुकेश रेपसवाल जी ने किया। प्रदर्शनी में कुल 60 चित्रों को दिखाया गया है।प्रदर्शनी में प्राचीनतम रेजिमेंट मद्रास ,बंगाल , बॉम्बे ,मेवाड़,सिख,गोरखा, भील, सहित सभी इन्फेंट्री के चित्र लगाए गए हैं।प्रदर्शनी के शुभारम्भ के समय जिला प्रशासन के अतिरिक्त भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी व जिला कल्याण सैनिक बोर्ड के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।